रथयात्रा की शुरुआत रतन देवी कान्वेंट स्कूल, बाह रोड से हुई। यहां चेयरमैन बबीता रविप्रकाश शल्या और इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। इसके बाद रथयात्रा जयकारों के बीच आगे बढ़ी। यात्रा में तिरुपति बालाजी, गणेश जी महाराज, श्रीनाथ जी और आदि योगी महादेव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही।

रथयात्रा बाह रोड से गांधी चौक, सदर बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद यह यात्रा ब्लॉक कार्यालय पहुंची। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया और आरती उतारी। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर रथ के पहुंचते ही ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे गूंज उठे।
श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने लगातार चौथे साल इस रथयात्रा का आयोजन किया। समिति के आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी हर साल बढ़ रही है। मां कात्यायनी देवी मंदिर पर पहुंचने के बाद रथयात्रा का समापन हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट
