रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज

कानपुर देहात। बुड़वा मंगल के पावन अवसर पर बजरंग चौराहे पर हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से सुंदरकांड का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर झूम उठा
सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर कर सेवा की।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों में भक्ति,व भाई चारा बढ़ाना है कार्यक्रम के* दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *