बुढ़ाना। ग्राम रसूलपुर दभेड़ी में आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रस्तावित आवाम-ए-हिन्द पार्टी की सत्ता परिवर्तन महारैली को लेकर मंगलवार को बुढ़ाना निरीक्षण भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रैली की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महारैली दोपहर 12 बजे ग्राम रसूलपुर दभेड़ी, खतौली-बुढ़ाना रोड, मुज़फ्फरनगर में आयोजित होगी। पार्टी ने इसे ‘मिशन 2027’ और परिवर्तन का आगाज बताते हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आवाम-ए-हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट की मौजूदगी में रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राव नदीम एडवोकेट को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से 2027 के प्रत्याशी के रूप में भी प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान पत्रकारों को सम्मानित करते हुए जनसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को सामने लाने म
