वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट को एक बार फिर तेजतर्रार आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय के रूप में अनुभवी अफसर मिला है। शासन के आदेश पर उन्हें वरुणा जोन का डीसीपी बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित राजेश कुमार पाण्डेय का वाराणसी से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में कानून व्यवस्था की कमान संभाल चुके हैं। लगभग पौने चार साल तक काशी में रहने के बाद पिछले साल उनका तबादला कानपुर हो गया था।
एक साल के अंतराल के बाद उनकी फिर से काशी वापसी हुई है। वरुणा जोन में बढ़ते अपराध, चोरी-लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो उनके आते ही वरुणा जोन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलने की उम्मीद है।
