संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज, (बड़ागांव) बाराबंकी में प्रशिक्षार्थियों द्वारा इनोवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे नवप्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को संस्थान का भ्रमण कराते हुए विभिन्न व्यवसायों, कार्यशालाओं एवं पुस्तकालय आदि से परिचित कराया गया।

सहायक अभियंता यूपी सीएलडीएफ मानवेंद्र बहादुर सिंह, सहायक अभियंता ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स देने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों एवं अपने हुनर को पहचानने के लिए प्रेरित किया। संस्थान में नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य महेश चन्द्र एवं मानवेंद्र बहादुर सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशिक्षार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार (प्रभारी कार्यशक), आशुतोष प्रताप सिंह यादव, नीरज पांडे, राम सिंह, तूफान सिंह, नीलिमा दुबे, लक्ष्मी शाक्य, श्रेया आदि समस्त अनुदेशक एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *