रिपोर्टर जे पी सिंह एम डी न्यूज़ अलीगढ

इगलास। संविलयन विद्यालय रामपुर ब्लॉक इगलास के प्रांगण में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर “आंगन मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना इगलास की मुख्य सेविका नीता चौधरी एवं ग्राम प्रधान श्री लोकेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मालती चौधरी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। साथ ही एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के महत्व पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मालती चौधरी, सहायिका निर्जला देवी, एएनएम रानी शर्मा, संविलयन विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक श्री दिलीप चौधरी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, ओमप्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। समारोह में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

