गोवंशों की मृत्यु पर पशुधन मंत्री ने जताई नाराजगीजिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा Md news

बदायूँ: 01 अक्टूबर। लगातार हुई बारिश के दौरान 34 गोवंशों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव तथा सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पशुधन मंत्री ने गौ आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्तमान में हरा चारा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन दिन हुई बारिश के दौरान पर्याप्त शेड उपलब्ध न होने के कारण गोवंश भीगते रहे। आश्रय स्थल ढलान पर होने के कारण बारिश का पानी भी भर गया, जिससे गोवंश पानी में डूबे रहे। लगातार भीगने के कारण गोवंशों को ठंड लग गई और उनकी मृत्यु हो गई।पशुधन मंत्री ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में इस प्रकार की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी शीतकाल को देखते हुए सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर शेड, जलनिकासी, चारा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं,

जिससे गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश में भीगने के कारण म्याऊं क्षेत्र में 20 तथा सालारपुर क्षेत्र में 14, कुल 34 गोवंशों की मृत्यु हुई है। निरीक्षण के दौरान ब्यौर गोवंश आश्रय स्थल पर एक गोवंश बीमार पाया गया, जिसका निरंतर उपचार किया जा रहा है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।—-

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed