
वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का दातागंज में भव्य स्वागत, विधायक बब्बू भैया ने किया अगुवाई में अभिनंदन
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज-बदायूं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा को समर्पित 25 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ सेवा संकल्प अभियान का दातागंज आगमन पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ भव्य स्वागत किया।यात्रा का मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड दातागंज की ग्राम पंचायत पापड़ हमजापुर में आयोजित हुआ

, जहाँ विधायक ने यात्रा दल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक ने अतिथियों के साथ वृहद पौधरोपण किया एवं भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सफल, निष्कलंक एवं सेवा-समर्पित कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का उल्लेख किया।

उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान किया।चौपाल के उपरान्त दातागंज स्थित शिव पैलेस में यात्रा दल के सम्मान में स्नेह-भोजन आयोजित हुआ। इसके पश्चात ग्राम बेलाडांडी में कार्यक्रम में सहभागिता कर विधानसभा एवं जिला बॉर्डर तक यात्रा दल को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।इस अवसर पर भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, भाजयुमो गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश अहीर, गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष जय शाह, अहमदाबाद प्रभारी शांतनु देसाई, यात्रा रूट प्रभारी जामनगर गोपाल सोरठिया तथा उत्तर प्रदेश के यात्रा प्रमुख दीपेश अहीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
