एमडी न्यूज़ समाचार रवि चौहान
ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज 1 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित सचिवालय/ बापू भवन में माननीय कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद) श्री मनोज कुमार पांडेय एवं प्रमुख सचिव से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कोटेदारों का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल करने पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य मंत्री का आभार जताया। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कमीशन में पुनः ₹25 प्रति क्विंटल की अतिरिक्त वृद्धि की मांग रखी, जिस पर मंत्री जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिया।बैठक में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों का एकल खाता, नेटवर्क समस्या, ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रमाण पत्र तथा सीतापुर में कोटेदारों के हो रहे आर्थिक शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। खाद्य मंत्री ने सीतापुर मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, कोटेदारों की समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मिलाकर एक समिति गठित करने की बात कही।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, सीतापुर जिलाध्यक्ष राम लखन यादव, कमलेश मिश्रा मिश्रिख ब्लॉक अध्यक्ष बालक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

