हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में लगे महर्षि वाल्मीकि शिविर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन भानू एवं किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक अनिकेत वाल्मीकि ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि संगठन हर गरीब और किसान के साथ खड़ा है। किसान अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रख सकते हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया गया।हाथरस से इमरान मलिक की खबर

Oplus_131072
2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *