एमडी न्यूज़ समाचार रवि चौहान
जनपद बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा के पुलिस चौकी पर आगामी दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामनगर अरुण प्रताप सिंह के द्वारा की गई. शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने दुर्गापूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी के साथ,सुरक्षा व्यवस्था व बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए. किसी भी नई परंपरा को ना डाला जाए, सड़क पर मूर्ति नहीं रखी जाएगी,जिस से यातायात प्रभावित हो।प्रत्येक समितियां में 10-10 स्वयंसेवक सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाए, जो सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे,बैठक में और प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गयी. अफवाहों को फैलाने से रोके और अफवाहों पर ध्यान ना दें, किसी के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है इसकी अभिलंब सूचना अपने नजदीकी चौकी या थाने पर दें, किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है स्वयं हल करने का प्रयास न करके पुलिस को सूचित करें समस्या का हल निकाला जाएगा। महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे ने कहा समितियों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था वह भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखा जाए। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की बात कही वहीं थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन सजगता से 24 घंटे निगरानी रखेगा, पुलिस की टीम में लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगी रहेगी।बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन, पंडित अनिल शास्त्री, शीतला बक्श सिंह जुरौडा अजय कुमार गुप्ता लैन , मनोज कुमार मिश्रा मीततपुर, ग्राम प्रधान पिपरी पवन सैनी, अरविंद अवस्थी, जगत राम यादव बिन्दौरा परसपुर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह दीवान विजय कुमार पटेल, का रोहित साहू अभिषेक कुमार, मोहनीश कुशवाहा, शिवम राय, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, उत्कृष्ट मिश्र, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

