एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जनपद मुजफ्फरनगर तथा जानसठ क्षेत्र अधिकारी ऋषिका सिंह, के निर्देशन में एवं थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक,01,10,2026,रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिरोही ने बताया गया कि उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा, कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल धवेंद्र सिंह, ने शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, 10, सितम्बर ग्राम महमूद मंगूर के जंगल मे घास लेकर आ रही महिला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूट करने वाले आरोपी आसिफ पुत्र अली वारस निवासी ग्राम खुशियालपुर,व निसार पुत्र शौकत निवासी कस्बा व थाना अफजलगढ़,जनपद बिजनौर रामराज मे घूम रहे है। तभी रामराज पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपीयों के पास से, 02,अवैध चाकू ,01, दराती व मोटरसाइकिल बरामद की गई।थाना रामराज पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रामराज थाने में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। थाना रामराज पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

36 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *