MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
मुज़फ्फरनगर

बाजार में प्रचलन में आए कुछ ₹20 के नोटों में प्रिंटिंग की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हमारे सामने आए नोटों में कहीं ऊपर की ओर प्रिंटिंग का हिस्सा अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रहा है तो कहीं नीचे अधिक खाली स्थान नजर आ रहा है। ऐसे ही अलग-अलग प्रिंटिंग अंतर वाले कुछ अन्य नोट भी सामने आए हैं।

सवाल यह है कि यदि बैंकनोटों की छपाई अत्याधुनिक मशीनों और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार होती है, तो इस तरह की प्रिंटिंग असमानता वाले नोट बाजार तक कैसे पहुंच रहे हैं?

RBI की अपनी जानकारी के अनुसार बैंकनोटों की गुणवत्ता में आकार, डिजाइन की स्थिति और प्रिंटिंग सहित विभिन्न निर्धारित मानकों का ध्यान रखा जाता है।

MD NEWS की ओर से RBI से अनुरोध है कि ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर यह स्पष्ट किया जाए कि प्रिंटिंग में कितनी tolerance सीमा निर्धारित है और गुणवत्ता जांच के दौरान ऐसी त्रुटिपूर्ण छपाई वाले नोटों को बाजार में आने से रोकने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है।

यह किसी नोट के नकली होने का दावा नहीं है, बल्कि नोटों की छपाई और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर जनहित में उठाया गया सवाल है।

क्या RBI इस तरह के नोटों की गुणवत्ता जांच कराएगा?

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *