संचारी रोगों की रोकथाम को संचारी रोग एवं दस्तक अभियान शुरू

एम डी न्यूज़रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली के बिथरी चैनपुर में संचारी रोगों की रोकथाम को संचारी रोग एवं दस्तक अभियान शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन और बिथरी चैनपुर सीएचसी की प्रभारी डॉ. उत्तरा शर्मा ने ग्रामीणों को जलभराव रोकने व घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। मच्छरों से बचाव के उपाय बताए,आस पास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने जूनियर स्कूल बालीपुर में बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका समझाया गया। उन्होंने इस अभियान में ग्रामीणों को संदेश दिये कि हम सबने ये ठाना है, संचारी रोग भगाना है। कूड़ा कूड़ेदानी में, सोएं मच्छरदानी में और हर रविवार मच्छरों पर वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संदेशों के साथ गांवों में जागरूकता फैलाएगी। इस दौरान सहायक शोध अधिकारी धीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रोसेस मैनेजर संगीता, हेल्थ विजिटर रोहित खरे, शिवम सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *