रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MDNEWS

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा के शैक्षणिक परिसर में आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉक्टरों को संबोधित किया और अयोध्या को प्रभु राम और बजरंगबली की धरती बताया। बोले अयोध्या आता रहता हूं, सबका कल्याण हो और प्रदेश आगे बढ़े।

कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा 350 सीट वाले दावे पर बोले सपा मुखिया दिन में सपने देख रहे हैं, जनता उनके पुराने कार्यकाल को भूली नहीं है। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया और गुंडागर्दी को लोग याद रखते हैं।

अखिलेश के 8 अक्टूबर अयोध्या दौरे पर कहा वे व्यक्तिगत एजेंडे से आ रहे हैं, सनातन संस्कृति से कोई सरोकार नहीं। राम मंदिर निर्माण में सपा-कांग्रेस ने जितने रोड़े अटका सकते थे, अटकाए, लेकिन सनातन की पताका नहीं झुकेगी।

दीपोत्सव और 2027 पर इस बार दीपोत्सव और भव्य होगा, लगेगा जैसे स्वयं प्रभु राम पधार रहे हैं। 2027 में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत लाएगी।

संजय निषाद के बयान पर सपा पर निषाद समाज के अपमान का आरोप लगाया। भारत टैक्सी पर कहा वाहन मालिक खुद चालक और सारथी होगा। अखिलेश के AI इस्तेमाल पर तंज कसते हुए कहा -कोई भी रूप धर लें, जनता सच्चाई जानती है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *