
इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में पूर्वांचल के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर
वाराणसी, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की मैनेजिंग कमेटी की बैठक शनिवार को महमूरगंज स्थित गौतम विला में चेयरमैन भृगु नारायण दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी एक वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। ओडीओपी, एमएसएमई, अमेरिका में उच्च शिक्षा के अवसर, पूर्वांचल से निर्यात बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहन देने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में वाइस चेयरमैन खाकसार आलम, शांतनु पॉल, मैनेजिंग कमेटी सदस्य अजय गौतम, संदीप तुल्स्यान, डॉ. अनिता डे, प्रशांत गुप्ता, राजेश कुमार, यादवेंद्र कुमार रॉय, पास्ट चेयरमैन बेन एन जॉन तथा सम्मानित सदस्य आरसी जैन, संजय गुप्ता, संजय जैन और अमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
