लखनऊ. एडीसीपी दक्षिणी द्वारा मोहनलालगंज सर्किल अंतर्गत जबरैला पुल के पास सई नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी दक्षिणी ने सई नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। साथ ही विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मौके पर मोहनलालगंज सर्किल के अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed