रिपोर्टर – रोहित कुमार
कानपुर देहात। लोदीपुर गांव में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान गांव का माहौल भक्तिमय रहा।
मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और परिवार व गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।

मां दुर्गा के विसर्जन कार्यक्रम में पवन कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, नेता यादव, लाल बहादुर, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने मिलकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मां दुर्गा की विदाई के साथ ही धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अगले वर्ष मां दुर्गा के आगमन की कामना करते हुए माता रानी के जयकारे लगाए।
