रिपोर्टर: मकसूद अली
एम डी न्यूज़, सिंगाही खीरी | बहुआयामी समाचार
सिंगाही, खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम खैरिगढ़ में अचानक आग लगने से एक घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य वहां मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खैरिगढ़ पुल घाट पर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरिगढ़ निवासी गौतम कुमार यादव पुत्र श्री भगवान दीन यादव के घर में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने के कारण आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में चिंता फैल गई।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट न। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गांव के लोगों ने काफी मेहनत और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने घरेलू सामान की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का सटीक आकलन होना बाकी है।
