
17.11.2026
बदायूं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने अपनी तीन मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं की इकाई ने भारत सरकार की राष्ट्रपति महोदया जी को सम्बोधित तीन मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी -बदायूं को दिया। भारत सरकार की राष्ट्रपति महोदया जी से निम्न तीन मांगें की गयीं – 1-गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाये ताकि गायों का संरक्षण और संवर्धन हो सके।2–यू.जी.सी कानून 2026 को समाप्त किया जाए ताकि छात्र /छात्राओं के हितों को सुरक्षित रखा जा सके।3-प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के सशक्त उपाय करने के प्रयास किए जायें ताकि छात्र/छात्राओं के हित संरक्षित हो सकें।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमन पाठक, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र नारायण मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश दुबे, जिला संगठन मंत्री मुनीश बाबू दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गोविंद द्विवेदी, मंडल सचिव कैलाश चंद्र मिश्र, जिला महासचिव मनोज कुमार शर्मा आदि सम्मिलित रहे । राम अवतार मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश। एवं अमन पाठक, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश ,जनपद -बदायूं।
