एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र गांव कैथोडा में पुट्टी का कार्य कर रहे मजदूर की हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई। झारखंड निवासी अब्दुल अजीज उम्र करीब 27 वर्ष पुट्टी का कार्य करता था। बुधवार को अब्दुल अजीज गांव कैथोडा निवासी याकूब के घर पर पुट्टी का कार्य कर रहा था।

दोपहर के बाद वह मकान के छज्जे पर पुट्टी कर रहा था इसी दौरान वह वहां से गुजरने वाले हाईवोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आ गया और बिजली का करंट लगने से वह छज्जे से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैथौडा चौकी प्रभारी मोहित कुमार, ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

65 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed