मण्डलायुक्त व डीआईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण

रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा बदायूँ

18 नवम्बर।

बदायूं, रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा लगना प्रारंभ हो चुका है। 17 नवम्बर को मां ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी लाकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना कर उसकी स्थापना की जा चुकी है। मेले का औपचारिक उद्घाटन 23 नवंबर को होगा तथा 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य स्नान संपन्न होगा।

मेला आगामी 01 दिसंबर तक चलेगा।बुधवार को मंडलायुक्त बरेली मंडल बरेली शंभू कुमार एवं डीआईजी बरेली रेंज मुनिराज जी0 ने जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ मेला ककोड़ा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय से पूर्व दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक कराया जाए।

मेले की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने मेला कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों से वॉच टावर, घाट, जलस्तर, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री साईं आश्रित शाखमुरी, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एएमए जिला पंचायत विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed