अनिल यादव एम डी न्यूज

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ -अयोध्या नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात मखवापुर के पास हुए सड़क हादसे में लखनऊ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने कांस्टेबल दुर्गा यादव के साथ तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28), निवासी ग्राम तारणपुर भड़सर, बक्सी तालाब जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। दोनों होंडा ड्रीम बाइक से यात्रा कर रहे थे। हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ। टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed