एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, मीरापुर। शहीद सहारावत मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ओर 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।,13 से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित शहीद सहारावत मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शिखर शिक्षा सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक हासिल किए, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

साथ ही खिलाड़ियों ने 2 लिटिल चैंपियन ट्रॉफी भी अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं शूटिंग अकाडमियों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।,10 मीटर एयर राइफल पीप साइट इवेंट में जसप्रीत, वीरभद्र एवं रुद्रवीर ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि वंश पाल ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट इवेंट में हर्षित ने गोल्ड मेडल, युवराज ने सिल्वर मेडल तथा अवनी और पृथ्वी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

डायरेक्टर राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत एवं अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं मैनेजर शिखा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed