अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, 22 वर्षीय अभियुक्त कुड़िया टोला औड़ी का निवासी

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अनपरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार पुत्र राजेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुड़िया टोला औड़ी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश चौबे, उपनिरीक्षक संतोष दीक्षित एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार राम शामिल रहे।

अनपरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed