अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार अभियुक्त घरसड़ी पहाड़ी का निवासी

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बबलू खान पुत्र इशराइल खान, निवासी घरसड़ी पहाड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।

शक्तिनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed