शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम करेगी जांच

रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील घोरावल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच करने और विवादों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस प्रकार किया जाए कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय से न्याय मिल सके। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निस्तारण की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed