एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मपुर जदीद मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है शनिवार सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है और मेले में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्तिक पूर्णिमा केवल गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का पर्व नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर आत्मशुद्धि और सेवा-संकल्प का अवसर भी है। शास्त्रों में इस दिन गंगा स्नान,दीपदान, अन्नदान और वस्त्रदान को विशेष पुण्यदायी बताया गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया स्नान मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ ही भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मेले में पहुंचे श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मेले में महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए मेले में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।धर्मपुर जदीद मेले के संतों और विद्वानों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ जरूरतमंदों की सेवा, सत्संग, जप और यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यों का भी विशेष महत्व है। संतों का कहना है कि इस दिन किया गया दान और सेवा कार्य अक्षय पुण्य प्रदान करता है। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले में थाना रामराज पुलिस बल तैनात है मेले सुरक्षा को लेकर मीरापुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह , भी मेले का निरक्षण करने पहुंचे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले में दुकानदारों की भीड़ लगी है और मेले का नजारा भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं के मेले में देर शाम तक आने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

