MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

बुढ़ाना। कस्बा बुढ़ाना में 21 नवंबर 2026 को श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा संचालित श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर वृंदावन धाम से भगवान श्री बांके बिहारी जी शालिग्राम स्वरूप में दूल्हा बनकर कस्बा बुढ़ाना पधारे। प्रभु के आगमन पर पूरे कस्बे में उत्साह और भक्ति का वातावरण बन गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दिव्य आयोजन में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जुड़े पुजारी मिंटू गोस्वामी जी, ज्वालापुर से करुणा दीदी तथा वृंदावन से कैलाश चंद जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके सानिध्य में भगवान शालिग्राम जी की भव्य बारात एवं माता तुलसी के साथ विवाह समारोह आयोजित किया गया।

वैश्य (अग्रवाल) धर्मशाला से निकली भगवान शालिग्राम जी की भव्य बारात

भगवान शालिग्राम जी की बारात वैश्य (अग्रवाल) धर्मशाला से बड़े ही उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। बारात पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर से होते हुए पीठ बाजार मार्ग से मंदिर चाँदनी वाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और प्रभु के दर्शन किए।

इसके बाद भगवान शालिग्राम जी को श्रवण संगल जी के प्रांगण में विवाह समारोह के लिए ले जाया गया। परिवारजनों ने दूल्हे के रूप में पधारे प्रभु का तिलक, पुष्पमाला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम जी के विवाह की रस्में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं।

श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

इस पावन विवाह समारोह में श्रवण संगल, रमेश संगल (इलेक्ट्रॉनिक्स वाले), विनोद रोमांस, अशोक पाल, विनोद विश्वकर्मा (जगदंबा ऑटोमोबाइल), अनुराग संगल, नितिन गोयल, गोविंद वर्मा, डॉक्टर संजीव त्यागी, दीपक कुमार गोयल, निशांत कंसल, नितिन सिंगला, सत्येंद्र भटनागर, आयांश गोयल, विपुल गोयल एवं आशुतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

महिलाओं में निशा गोयल, छवि जैन, अनु जैन, स्वीटी गोयल, रूप शर्मा एवं अंजू गर्ग सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीतों, भजन-कीर्तन और विवाह की पारंपरिक रस्मों में सहभागिता करते हुए पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

MD NEWS बहुआयामी समाचार परिवार ने पुष्पमाला अर्पित कर किया प्रभु का स्वागत

इस धार्मिक अवसर पर MD NEWS बहुआयामी समाचार परिवार की ओर से भी विशेष सहभागिता रही। MD NEWS परिवार के सदस्य दीपक जैन ने भगवान शालिग्राम जी को पुष्पमाला अर्पित कर एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं MD NEWS परिवार के सदस्य साजन जैन ने भी भगवान शालिग्राम जी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। उन्होंने बाजार में भी प्रभु के आगमन पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

MD NEWS बहुआयामी समाचार के जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन (दभेड़ी वाले) ने भगवान शालिग्राम जी को पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर प्रभु का स्वागत किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं MD NEWS बहुआयामी समाचार की महिला जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख छवि जैन ने भी भगवान के दर्शन कर पुष्पमाला अर्पित की और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कन्याओं को भोजन और दक्षिणा, श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसाद भोज की व्यवस्था

श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव के अवसर पर मंदिर चाँदनी वाला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे धर्मप्रेमी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।

भोजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था में कस्बे के अनेक लोगों ने सहयोग किया। सभी सहयोगकर्ताओं ने धार्मिक भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने सेवा, सहयोग और भक्ति के माध्यम से इस महोत्सव को यादगार बना दिया।

सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत संगम

पूरे आयोजन के दौरान कस्बा बुढ़ाना में धार्मिक उत्साह और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। वृंदावन से पधारे भगवान शालिग्राम जी के दर्शन, भव्य बारात, माता तुलसी के साथ दिव्य विवाह, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा संचालित इस आयोजन ने सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम जी के चरणों में शीश नवाकर परिवारों और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कस्बा बुढ़ाना में आयोजित यह दिव्य तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति, सेवा और उल्लास का अविस्मरणीय अवसर बन गया।

MD NEWS बहुआयामी समाचार — सच के लिए एक कदम आगे, हम पीछे नहीं हटते।

35 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed