एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनग,, मीरापुर। रामानुजन सदन ने 12 रनों से दर्ज की शानदार जीत, खुराना सदन रहा द्वितीय स्थान पर शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चारों सदनों के मध्य इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया।प्रतियोगिता में रामानुजन, भास्कर, रमन एवं खुराना सदन के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा, मोहित कुमार कुतुबपुर ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता,अनुशासन, धैर्य एवं आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।

प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल कौशल के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैदान में किया चौकों-छक्कों और शानदार गेंदबाजी ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कड़े एवं रोमांचक मुकाबले के बाद रामानुजन सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रनों से विजय प्राप्त की, जबकि खुराना सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *