बदायूं/उत्तर प्रदेश : युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के तत्वाधान में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का रविवार को अर्थी शव यात्रा निकाल कर जाटवान चौहराये पर पुतला दहन कर प्रदर्शन के जरिए आक्रोश जाहिर कर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दावाद की नारेबाजी की गई । इस मौके पर युवा मंच संगठन के उसहैत संरक्षक सोरन सिंह व पुरन लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के विरोध जाहिर करते हुए कहा की बिलावल भुट्टो आइएसआइ के इशारों पर दिया गया भारत विरोधी बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध की गई की गई अभद्र टिप्पणी पर एतराज जाहिर किया। साथ ही कहा कि बिलावल भुट्टो आइएसआइ व पाकिस्तानी फौज के आला अधिकारियों के इशारों पर नाच रहे हैं। भुट्टो अपने नाना जुल्फिकार अली भुट्टो का इतिहास पढ़ लेते तो आधारहीन व कटुता से भरे बयान देने में शर्म महसूस करते।

युवा मंच संगठन के नगरध्यक्ष आकाश सैनी व कृष्णा शाक्य ने कहा की बिलावल एक असफल मंत्री हैं वह अपने देश की जनता को मान्य नहीं है यह हताशा है जो उनके बयानों में साफ झलकती है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने की मोदी जी के लिए इस तरह की ब्यान देना एक आतंकी ब्यान है हमारे देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध जो आंख उठायेगा उसके विरुद्ध भारत के युवा सदैव आगे आएंगे और अपना विरोध दर्ज करेंगे । इस दौरान पुतला दहन करने वालों में सुशील कुमार मौर्य,बॉबी गुप्ता,कृष्णा मौर्य, आकाश सैनी, प्रवीण यादव,अमन सैनी, छोटी कश्यप,श्रीकृष्ण गंगादीन, हृदेश कुमार, नीरज कुमार, मुन्ने सहित अन्य सैकड़ों लोगों मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।