बदायूं/उत्तर प्रदेश : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा गंगा को अविरल और स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन जे एस कॉलेज उनौला बदायूं के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य,मुख्य वक्ता एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने सम्मेलन में युवा वक्ताओं तथा गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने में जागरूकता पैदा करने वाले युवाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता विषय पर आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते सांसद डा संघमित्रा ने कहा हमारे देश में स्वामी विवेकानंद जैसे युवा पैदा हुए जिन्होंने देश के युवाओं को एक नही प्रेरणा दी तथा युवाओं को निडर रहने और लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु उनका कर्तव्य बोध कराया ।

उन्होंने कहा कि आज भी देश में विवेकानंद जैसे युवा विद्यमान हैं, वस उन्हें अपनी शक्ति को पहचानकर देश और समाज के लिए कार्य करने की आवश्यकता है । सांसद ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी मां है, जिससे हमें जल, खनिज लवण तथा अनेक प्रकार की औषधियां प्राप्त होती हैं,।अतः युवा आगे आकर गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने का पुनीत कार्य करें, जिससे राष्ट्र में युवाओं की एक नई पहचान बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर ने युवाओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार एक सच्चा सिपाही अपने देश की सीमा की रक्षा करता है उसी प्रकार युवाओं को आगे आकर गंगा मां को प्रदूषण से मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए । डॉ दिनेश यादव ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा 67 ग्राम पंचायतों के 670 युवाओं को प्रशिक्षित किया है, जो अपने अपने ग्राम में गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि भौतिकतावादी संस्कृति ने प्रकृति का दोहन कर मानव जीवन के लिए खतरा पैदा किया है। नई पीढ़ी इस संस्कृति को सामाजिक प्रतिष्ठा मान अंधानुकरण कर रही है जो अपने भविष्य और अस्तित्व के प्रति चुनौती है। युवा प्राकृतिक जीवन शैली को कुछ अंश में अपना कर, प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने। युवाओं को गौरवशाली भारतीय परंपरा के प्रति निष्ठावान होकर जल जंगल जमीन की चिन्ता करनी होगी और आमजन को जागरूक करना होगा । सम्मेलन में पीलीभीत के जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश यादव,जे एस कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र यादव, प्रबंध निदेशक विकास यादव,अवनीश सोलंकी,भावेश प्रताप, रुचि द्विवेदी,पूर्णिमा गौर, संजीव श्रीवास्तव,अर्जुन सिंह,केशव गोपाल, कोमल यादव,रिंकू उपाध्याय, नेहा गुप्ता,अहमद परवेज,संचित सक्सेना, अंकित सक्सेना आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सुनील कुमार, कार्तिक सक्सेना, रिंकू यादव, राहुल यादव, नीलम, कमलेश देवी, खुशबू राघव, इंद्रजीत, विक्रम पुरी, प्रशांत माहेश्वरी, मनोज कुमार, ओमपाल आदि उपस्थित रहे। समापन पर सांसद ने वक्ताओं और अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रवेंद्र पाल सिंह तथा युवाओं और अतिथियों का आभार डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।