* बिंदकी फतेहपुर जनपद के अंतर्गत बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम डारी बुजुर्ग में खेतों में रखवाली के लिए गया नाबालिक किशोर के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बकेवर थाने में शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र बीते दिनों आवारा जानवरों से हिफाजत करने के लिए खेतों में गया था। जहाँ गांव के ही एक युवक ने आकर मेरे पुत्र के साथ जबरियन अप्राकृतिक यौन शोषण करने की कोशिश की। मेरे पुत्र द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *