फतेहपुर जनपद के अंतर्गत बकेवर थाना क्षेत्र मुसाफा चौकी के अन्तर्गत विगत शाम ग्राम गुटैयाखेड़ा में कब्रिस्तान के समीप एक बाग में अबैध जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुसाफा चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव मय हमराही के साथ मौके पर पहुंच कर कुल 2820 रुपये व एक ताश की गड्डी सहित आठ अभियुक्तों को पकड़ा गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि सभी पकड़े गए अभियुक्तों पर उ. प्र. सार्वजनिक दयूत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *