*फतेहपुर जिले से खागा क्षेत्र में एमएलसी चुनाव आते ही प्रत्यासियों की चहलकदमी शुरू कर दी है। आज सपा प्रत्यासी के पक्ष में वोट प्राप्ति हेतु सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के दर्जनों विद्यालयों में भृमण कर वोट मांगते हुए सपा प्रत्यासी को जिताने हेतु अपील किया। खागा में सपा एमएलसी सपा प्रत्यासी को जिताने हेतु कस्बे के विद्यालयों में शिक्षकों से जनसंपर्क करते हुए कलीम शेख ने बताया कि शुकदेव इंटर कॉलेज,आशा सिंह बालिका इंटर कालेज, जनहितकारी इंटर कॉलेज,कमला बालिका इंटर कॉलेज, गिरजा देवी महाविद्यालय,बाल मंदिर इंटर कॉलेज,निशा इंटर कॉलेज, सहित अन्य विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क कर सपा प्रत्याशी को जिताने हेतु अपील किया गया है और कहा कि इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी पद हेतु सपा प्रत्याशी डॉक्टर एसपी सिंह पटेल के लिए जन संपर्क करके शिक्षकों से वोट मांगे जा रहे हैं। जन सम्पर्क दौरान आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास हैं कि सपा प्रत्याशी के हाथों को वह मजबूत करेंगे।इस मौके पर डीआईजी राम तीरथ परमहंस, कलीम शेख, सभासद प्रेम शर्मा ,दिनेश तिवारी, अखिलेश मौर्य ,प्रेम नारायण विश्कर्मा , परवेज आलम ,राघवेंद्र यादव ,शिव सिंह यादव ,संतोष सिंह यादव ,ननकू तिवारी ,समीर शेख सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *