ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार (हरदोई )हरदोई जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होली के मौके पर टड़ियावां क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की आंखें निकाल कर निर्मम हत्या कर दी गयी है। हादसे की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। किशोर की हत्या कर उसी के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में शव फेंक दिया गया। यह घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरियाताला गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से होली के मौके पर परिवार में मातम छा गया।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *