आसिफ रईस जिला प्रभारी बिजनौर की खास खबर

-बिजनौर के हल्दौर में होली के दिन दोस्तों ने ही चाकू से गोदकर कर दोस्तकी निर्मम हत्या कर दी।हत्या के बाद लोगो ने थाने के सामने सड़क पर जाम लगा कर हंगामा किया। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।एक और जहां सारा बिजनौर होली के पर्व को एक दूसरे के रंग लगाकर खुशी के साथ मना रहा था वहीं दूसरी ओर बिजनौर के हलदौर मे गद्दार दोस्तों ने अपने ही दोस्त आकश की चाकू मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

जिसकी खबर से मृतक के परिजनों मातम छा गया उधर गुस्साए मृतक के परिजनों ने रोड को जाम कर खूब हंगामा किया फिलहाल पुलिस परिजनों को समझने बुझाने मे लगी हुई है।SP सिटी ने बताया कि भुड़वाला जामनवाला में होली का रंग खेलते समय कुछ लोगो का आपस में विवाद हो गया था।इस विवाद में ही किसी ने आकाश 22वर्ष की धार धार वस्तु से घायल कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची आकाश को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया 4 लोगों।पर लगे आरोपियो में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *