बदायूँ/उत्तर प्रदेश : शासन की मंशा के अनुसार चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक सम्पूर्ण अवधि में देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में सप्तशती का पाठ, देवी गायन व देवी जागरण आयोजित कर कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा। जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार 22 मार्च को बदायूँ नगला मंदिर में, 23 मार्च को ककोड़ा के ककोड़ा देवी मंदिर में, 24 मार्च को बिल्सी में मोहल्ला नं0 5 में शिव शक्ति भवन, 25 मार्च को बिसौली गवां देवत में, 26 मार्च को दातागंज के दुर्गा मंदिर में, 27 मार्च को वजीरगंज मंगला माता मंदिर में, 28 मार्च को म्याऊं की कश्यप वस्ती के देवी मंदिर में, 29 मार्च को देवी मंदिर इस्लामनगर में एवं 30 मार्च को दहगवां में भोले बाबा देवी मंदिर में कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा। इन मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा माँ के नौ स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जाता है। चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक सम्बंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न कराएंगे।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *