ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई…. हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव निवासी रामवीर (35) की करीब आठ साल पहले पत्नी उसे छोड़कर कहीं और चली गई थी। उसके बाद रामवीर ने फिर दूसरी शादी झारखंड की पूजा के साथ कर ली। पूजा के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पहली पत्नी से पुत्री रोशनी है। रामवीर दिल्ली में पत्नी पूजा व बच्चों के साथ रहता था। वहीं पर एक टेंट हाउस में काम करता था। होली के त्योहार में घर पर आया था। सोमवार को रामवीर किसी घरेलू बात से खफा होकर घर से करीब 200 मीटर दूर चला गया उसके पास तमंचा था। यहां पर भाई कृष्णा ईंट पाथ रहा था। इसी दौरान रामवीर ने गले से सटाकर तमंचे से गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर हरपालपुर सीओ सत्येन्द्र सिंह व कोतवाल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे।कोतवाल ने बताया परिजनों की ओर से घरेलू कलह से परेशान होने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *