ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई…बघौली। थाना क्षेत्र संतरी खुर्द मजरा करीम नगर और सैदापुर गांव के दो घरों में आग लगने से करीब डेढ़ लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हैरानी की बात यह रही है कि फायरब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची।संतरी खुर्द मजरा करीम नगर सैदापुर निवासी राकेश के पड़ोस में रमेश का घर है। दोनों सगे भाई हैं। रविवार की देर रात में राकेश के घर में चूल्हे पर खाना बनने के बाद सभी परिवार के लोग सोने के लिए चले गए। कुछ ही देर बाद आग की लपटे उठने लगी। इस पर राकेश व परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग आग बुझाने में लग गए, लेकिन जब तक आग पड़ोसी रमेश के घर को भी चपेटे में ले लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस बीच दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक फायरब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी गई, मगर उनकी कोई गाड़ी नहीं पहुंची।ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *