बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय/अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य लाईसेन्स/पंजीकरण बनवाने हेतु वजीरगंज (बिसौली) में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आये व्यापारियों को लाईसेन्स/पंजीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, कैम्प में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के लिए आवेदन ऑनलाइन कराये। कैम्प में 09 लाईसेन्स, 65 पंजीकरण मौके पर ही निर्गत कर व्यापारियों को वितरित किए गये। टीम में सत्येन्द्र सिंह तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *