बरेली। बदायूं/उत्तर प्रदेश : जनपद बदायूं के थाना बिनावर प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ ओपी सिंह के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिन मंगलवार को बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रमजान एवं नवरात्रि के मद्देनजर क्षेत्र के समस्त गणमान्य लोगों के बीच पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बैठक के दौरान समस्त लोगो से अपील की कि रमजान एवं नवरात्रि के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने का कष्ट करें, अगर इस दौरान कोई भी व्यक्ति त्योहार के मद्देनजर खुराफात करता पाया जाता है तो थाना बिनावर पुलिस के सीयूजी नंबर 9454402931 पर तुरंत शिकायत करें ।

खुराफात करने वाले व्यक्ति के खिलाफ 24 घंटे के अंदर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान पीस कमेटी की बैठक में उप निरीक्षक रजनीश कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार, हेड मुहर्रिर मनोज कुमार, सोबरन सिंह राजपूत, जयपाल सिंह, सूरजपाल, प्रेम शंकर शर्मा (न्यूज़ समाचार एजेंसी) अभिकर्ता, डॉक्टर धर्मपाल वर्मा, सर्वेश चंद्र पाठक, ओमेंद्र सिंह, निखिल चौहान, सुरेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्रामीण मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *