( ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई)

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर हुई बारिश से पहले बिजली गिरने से इसकी चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गाजू निवासी निजामुद्दीन खेती करते हैं। उनकी पुत्री आशिया (15) मंगलवार को दोपहर में मकान में अकेली थी।इसी दौरान आसमान में बादल घिर आए। इस पर आशिया छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गई। इसी दौरान चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आशिया आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने छत पर जाकर देखा, तो फौरन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चाचा सत्तार ने बताया कि आशिया चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।