( ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई)

पाली। क्षेत्र के नर्सियामऊ में जमीन की नाप करने गए कानून गो पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ अभद्रता की। कानून गो ने थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।चकबंदी विभाग के कानून-गो आनंद प्रकाश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार को पाली के नर्सियामऊ गांव तहसील शाहाबाद में कृषकों की जमीन की नाप करने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि नाप करने के दौरान दोपहर लगभग तीन बजे नर्सियामऊ झाला निवासी एक व्यक्ति पिता के साथ आया और गाली गलौज करते हुए नाप बंद करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *