बिसौली/बदायूं : डायट प्राचार्य मुनेश कुमार ने नगर स्थित कस्तूरबा स्कूल का औचक निरीक्षण किया तो तमाम कमियों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। विद्यालय में प्रवेश करते ही उन्हें छात्राएं झाड़ू लगाते मिलीं। गंदे गद्दे, गंदी दीवारें देख प्राचार्य ने उन्हें तत्काल बदलने को कहा। स्कूल में स्टाफ के नाम का लगभग दो साल पुराना बोर्ड लगा था। उन्होंने लंच में बने भोजन के अलावा बालिकाओं के आने जाने वाले रिकार्ड रजिस्टर को भी चैक किया। डायट प्राचार्य मुनेश कुमार ने जब विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं से गणित, विज्ञान, संस्कृत के प्रश्न पूछे तो एक भी छात्रा जबाव नहीं दे पाई। इस पर वे प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा पर भड़क गए।

प्राचार्य ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार वे जल्द ही निरीक्षण करने आएंगे। यदि कमियों में सुधार न पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बीईओ सतीश कुमार मिश्रा ने भी प्रधानाध्यापिका को कमियों में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। प्राचार्य के तेवर देख स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया है।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *