बिसौली/बदायूं : अग्रवाल धर्मशाला में कल बुधवार से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बुधवार सुबह 9 बजे से नगर में पीतवस्त्रधारी महिलाएं कलशयात्रा निकालेंगी। कथास्थल पर पंडाल आदि लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां बता दें कि पुष्कर के पूज्य संत स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज आगामी दो अगस्त से अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्णकांत अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगी। 12 अगस्त को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। विष्णुकांत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल व समस्त बगिया परिवार सह आयोजक की भूमिका में होंगे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *