रिपोर्ट:रोहित सेठ

सारनाथ क्षेत्र के रसूलगढ़ नई बस्ती में भोलेनाथ का दिव्य भव्य नव्य मंदिर का नव निर्माण प्रकाश सेठ पुत्र स्व0बसंत लाल सेठ के विशेष सहयोग से संपन्न हो पाया इसके साथ ही क्षेत्र के लोगो का भी सहयोग मिला।सोमवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकला।


जो रशुलगढ़ से चल कर सलारपुर पोखरे पर समाप्त हुआ। तथा आगे आगे ट्रॉली पर बाबा का शिवलिंग ढोल नगाड़ा के साथ चल रहा था।तत्पश्चात बाबा के शिवलिंग को वापस लाकर मंदिर पर स्थापित किया गया तथा पंडित उमेश द्वारा मंत्रोचार के बाद प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर को अनेकों सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था।तथा रंग-बिरंगे झालरों से बाबा का दरबार सुसज्जित किया गया था।बाबा को अनेकों प्रकार का भोग लगाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्तो के हर हर महादेव के गगन भेदी उदघोष से सारा परिसर गुंजयमान हो उठा तथा बाबा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्षेत्र के महिलाओं द्वारा शिव चर्चा एवं भक्ति गीत का आयोजन किया गया था। सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप हलवा का वितरण रात्रि तकअनवरत चलता रहा प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि के रूप में सारनाथ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के साथ सराय मोहना चौकी इंचार्ज लल्लन सिंह उपाथित थे। इस अवसर पर (पार्षद) हनुमान प्रसाद सोनकर(पार्षद) अनिल सोनकर,संदीप सेठ, संजय सेठ,सुद्धन देवी,रामबाबू सेठ, राजू श्रीवास्तव,ओ.पी राय बबलू केसरी, गणेश सेठ, इशांका सेठ,विशाल सेठ,ज्योति सेठ,अभय सेठ,श्वेता सेठ,पूर्णिमा सेठ, संध्या सेठ,विद्या देवी, ज्योति जैशवाल,प्रियंका श्रीवास्तव,ज्योति सेठ,बबली केशरी,रवि शंकर कोष्ठा,संजय केशरी,पूजा, आदर्श सेठ, अथर्व सेठ,आदि लोगों उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed