रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

बिधूना/औरैया।
भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व कार्यशाला दिनांक 7 मार्च से 10 मार्च तक शंकरपुरम कॉलोनी बेनीपुर (पहाड़िया) कृष्ण कुंज लॉन के पास सारनाथ बनारस में संपन्न होगी जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिसमें केंद्रीय कार्य समिति के सह अध्यक्ष व संस्था के संस्थापक श्री दर्श चौधरी जी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुमेंद्र पोरवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह जी, पंजाब प्रांत की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊष्मा सिंगला, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील हरण, गुजरात प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव अकरामुद्दीन जी , महेश बाघेला जी सहित देश के विभिन्न प्रांतो के पदाधिकारी इस कार्यशाला व बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संस्था के कार्यों की समीक्षा की जाएगी एवं उपस्थित जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का समाधान कराया जाएगा अतः देश के विभिन्न प्रांतो की जागरूक जनता को अवगत कराया जा रहा है कि यदि प्रशासनिक तौर पर उनका कोई प्रकरण पिछले काफी समय से लंबित पड़ा है तो वह अपनी शिकायत अपने सभी प्रपत्रों सहित बैठक में उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के प्रदेश प्रभारी सुमेंद्र पोरवाल द्वारा बताया गया कि संस्था के कार्यों को और अधिक मजबूती देते हुए संस्था के पदाधिकारी को और अधिक जिम्मेदारी देते हुए जनता की शिकायतों की निस्तारण के लिए प्रशिक्षण कार्य भी किया जाएगा और जनता की शिकायतों का हर संभव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed