सहसवान तहसील क्षेत्र के ब्लॉक दहगवां के मैन बाजार में तहसील प्रशासन टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है बताते चलें उत्तर प्रदेश सरकार वचनबद्ध है कि कहीं भी अतिक्रमण नहीं रहेगा अगर जो भी अतिक्रमण करेगा उसे ध्वस्त किया जाएगा । इसी क्रम में आज मैन बाजार दहगवां मेें जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटवाया जा रहा है जिसमें तहसील प्रशासन एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है ।

वहीं आम जनमानस तहसील प्रशासन की इस कार्य प्राणी से खुश नजर आ रहा है । सहसवान तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों पर लगातार कार्यवाही हो रही है जेसीबी के द्वारा अवैध कब्जे ढहाकर कब्जा मुक्त किया जा रहा है । तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है । इस मौके पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार,SHO जरीफनगर,सहित तहसील प्रशासन,हल्का लेखपाल के साथ पुलिस फोर्स मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *