स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला उझानी के ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया। मेले का विधिवत शुभारंभ  बिल्सी विधानसभा क्षेत्र विधायक हरीश शाक्य के द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में ब्लॉक प्रमुख, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उझानी खण्ड विकास अधिकारी उझानी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार व अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। ब्लॉक परिसर म्याऊ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया एवं मेले में 1189 लाभार्थियों को पंजीकृत कर आवश्कता अनुसार उपचार व योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
 

ब्लॉक परिसर दातागंज में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें मा0 ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह व समाजसेविका कीर्ति कश्यप ने मेले का उद्घाटन किया एवं मेले में 1165 लाभार्थियों को पंजीकृत कर आवश्कता अनुसार उपचार व योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप कुमार वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed